नाईजीरिया देश से जुड़ी रोचक जानकारी | Facts About Nigeria

दोस्तों आज हम आपको नाइजीरिया जो की एक अफ्रीकन देश है उसके बारे में बताएँगे



नाईजीरिया देश से जुड़ी रोचक  जानकारी | Facts About  Nigeria

१. नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है।

२. इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में कैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं।

३. इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस शहर शामिल हैं।

४. नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है।

५. नाइजीरिया में ५०० से ज्यादा एथिनिक ग्रुप है और उनमे से सबसे बड़े है योरूबा ,इग्बो और होउसा।

६. नाइजीरिया में कुल ३६ राज्य है जिनमे एक से एक खूबसूरत बीचेस अल्ट्रामॉडर्न सिटी सेंटर्स ,लक्ज़री हाउसेस ,विश्वविदयालय ,संग्रहालय नेशनल पाक्क्स, होटल्स है

७. नाइजीरिया की संस्कृति अपने पिछले संघर्ष से प्रभावित है।

८. नाइजीरिया दुनिया की २० वी सबसे बड़ी इकोनॉमी है।

९. नाइजीरिया दुनिया के सबसे बड़े संघटित अपराध करने वालो का सेंटर है जो ड्रग्स का सबसे ज्यादा डीलिंग करते है ,ये लोग एशियन देशो से हेरोइन लेट है और यूरोप अमेरिका में भेजते है।

१०.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, नाइजीरिया बैंक धोखाधड़ी के एक फार्म के लिए कुख्यात है, ये अग्रिम शुल्क धोखाधड़ी का एक प्रकार ( नाइजीरियाई दंड संहिता की धारा 41 9 के नाम पर) है।

११.नाइजीरिया राजनीतिक भ्रष्टाचार द्वारा व्याप्त किया गया है,ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के 2011 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में 182 देशों में से यह 143 स्थान पर था; हालांकि, यह 2014 में 136 वें स्थान पर सुधार हुआ।

१२. नाइजीरियाई फिल्म उद्योग को नालीवुड के नाम में जाना जाता है. और ये दुनिया में फिल्मों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।हर साल लगभग ११०० नयी नाइजीरियन फिल्मे बनती है

१३. नाइजीरियाई व्यंजन, इसकी समृद्धि और विविधता के लिए जाना जाता है। कई अलग-अलग मसालों, जड़ी-बूटियों और स्वाद का उपयोग फ्लेवर सॉस बनाने के लिए पाम के तेल या मूंगफली के तेल के साथ किया
जाता है और सूप अक्सर मिर्च के साथ होतेहैं। जबकि बार्बेक्यूज पर पकाया जाने वाला सुगन्धित स्नैक्स बाज़ार और सड़क के किनारों में हमेशा मिलता है। 13 नाइजीरियाई उत्सव रंगीन और भव्य होते हैं,

१४. फुटबॉल नाइजीरिया का राष्ट्रीय खेल है और देश का अपना प्रीमियर लीग फुटबॉल है,नाइजीरिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, को "सुपर ईगल्स" के नाम से जाना जाता है।

१५ मई 2014 में नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलेट जोनाथन ने दावा किया था कि बोको हराम जो एक मुस्लिम आतंकवादी संघटना है उसके हमलों में कम से कम 12,000 लोग मारे गए और 8,000 लोग अपंग हुए थे

१६ नाइजीरिया में, कम से कम 50 लाख महिलाए योनि फिस्टुला से पीड़ित हैं, जो कि मुख्य रूप से चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण होता है

तो दोस्तों आज के लिए इतना ही ,फिर मिलते है कुछ नए रोचक रोमांचक तथ्यों के साथ ,तब तक के लिए       नमस्कार

Post a Comment

Previous Post Next Post